Haryana
Trending

जेजेपी ने अमर सिंह ज्याणी को फिर सौंपी प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी ll

जेजेपी ने अमर सिंह ज्याणी को फिर सौंपी प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) जननायक जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर अमर सिंह ज्याणी को जिला प्रेस प्रवक्ता पद का दायित्व सौंपा है। इस दायित्व को सौंपे जाने का जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने स्वागत करते हुए कहा कि पिछले लंबे समय से अमर सिंह ज्याणी ने इस पद के साथ पूरा न्याय करते हुए पार्टी संगठन एवं मीडिया बंधुओं के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए पार्टी के प्रचार प्रसार का कार्य उचित तरीके से किया है। जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने पूरी जिला कार्यकारिणी की ओर से जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे भविष्य में भी अपने वृहद अनुभव के साथ पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में बेहतर तरीके से मीडिया में प्रचार प्रसार करेंगे। उल्लेखनीय है कि अमर सिंह ज्याणी पूर्व में भारतीय वायुसेना के कर्मी के तौर पर राष्ट्रीय सेवा कर चुके हैं और बाद में एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल में भी जिले में इंचार्ज की भूमिका निभा चुके हैं। उधर, पुन: जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता बनने पर अमर सिंह ज्याणी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, युवा जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा व जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा व पूरी जिला कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे भविष्य में भी पार्टी संगठन के कल्याणकारी कार्यक्रमों व नीतियों को बखूबी प्रचारित करने में अपना हरसंभव योगदान देंगे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button