खेत में चोरी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, सामान बरामद II
खेत में चोरी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, सामान बरामद II

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन के कुशल मार्गदर्शन में अपराधों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आजाद नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना आजाद नगर में तैनात मुख्य सिपाही राकेश की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए खेत से मोटर और कॉपर तार चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा चोरी किया गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है। शिकायतकर्ता अंकुश पुत्र दलीप सिंह, निवासी गांव डाबड़ा ने थाना आजाद नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके खेत से 2 H.P. की पानी की मोटर तथा कॉपर (तांबे) की तार (कीमत लगभग ₹30,000 से ₹35,000) चोरी हो गई थी। शिकायतकर्ता ने सन्नी पुत्र सुनील निवासी डाबड़ा पर चोरी करने का संदेह जताया था। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303 के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ़तीश शुरू की। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य सिपाही राकेश व सिपाही अमित की पुलिस टीम ने आरोपी सन्नी पुत्र सुनील निवासी गांव डाबड़ा को काबू किया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा 2 H.P. मोटर एवं तांबे की तार सफलता पूर्वक बरामद कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई एवं तत्परता की सराहना करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अपराध व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry




