Haryana
Trending

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक ll

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। सीडीएलयू, नेशनल महाविद्यालय सिरसा, राजकीय महाविद्यालय मि_ी सुरेरां, राजकीय कॉलेज रानियां, गांव मल्लेकां, रोड़ी व बड़ागुढा आदि स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करना तथा इन योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को प्रभावशाली तरीके से सामने रखना रहा। सीडीएलयू सिरसा में आयोजित नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में चैयरमैन रविन्द्र चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया, पार्षद सुमन शर्मा, सुमन सैनी, कविता सिहाग, पुष्पा सिहाग तथा सावरमल गुर्जर मौजूद रहे। इस अवसर पर केएल थियेटर के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों को बेहद सरल, रोचक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। जिला में आयोजित नुक्कड़ नाटकों में कलाकारों ने अपने अभिनय, संवाद और भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक के दौरान कलाकारों ने अपने प्रभावशाली संवादों और अभिनय के जरिए योजनाओं के लाभ तथा उनके महत्व को दर्शकों के सामने रखा। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button