कुमारी सैलजा के जन्मदिन पर कांग्रेस भवन में होगा हवन-यज्ञ ll
कुमारी सैलजा के जन्मदिन पर कांग्रेस भवन में होगा हवन-यज्ञ ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा के जन्मदिन के अवसर पर वीरवार को अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पीसीसी डेलीगेट्स राजेश चाडीवाल ने बताया कि बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 9 बजे कांग्रेस भवन में हवन-यज्ञ के साथ होगी। हवन-यज्ञ में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक सांसद कुमारी सैलजा के स्वस्थ एवं दीघार्यु जीवन की कामना करेंगे। हवन-यज्ञ के उपरांत कांग्रेस भवन में केक काटकर सांसद कुमारी सैलजा का जन्मदिन मनाया जाएगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ समर्थकों की भी भागीदारी रहेगी। हवन यज्ञ कार्यक्रम के बाद कुष्ठ आश्रम, कन्हैया आश्रम सहित अनेक स्थानों पर जाकर जरूरतमंदों एवं आश्रम में रहने वाले लोगों को फल वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना जन्मदिन समारोह का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा। चाडीवाल ने बताया कि सांसद कुमारी सैलजा के जन्मदिन को सेवा भावना के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। जन्मदिन कार्यक्रम को लेकर सांसद समर्थकों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है और कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हवन-यज्ञ में शामिल होने और सेवा कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया। @newstodayhry #newstodayhry




