Haryana
Trending

विभाजन के दर्द की कहानी अब बड़े पर्दे पर ll

विभाजन के दर्द की कहानी अब बड़े पर्दे पर ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) सिरसा। वर्ष 1947 का विभाजन। बिछड़ते परिवार। छूटते घर। रिश्तों की कसक और अनिश्चित भविष्य। इसी ऐतिहासिक दौर की मार्मिक कहानी को पर्दे पर लेकर आ रही पंजाबी फीचर फिल्म ‘सैंताली’ के पोस्टर का विमोचन आज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने किया। उन्होंने फिल्म निर्माता रवि चमड़िया एवं उनके परिवार जनों को शुभकामनाएं दीं। गोबिंद कांडा ने कहा कि इस प्रकार की फिल्में युवा पीढ़ी को विभाजन की विभीषिका और दर्द को दर्शाती हैं। श्री बाबा तारा जी कुटिया परिसर स्थित कार्यालय में फिल्म सैंताली के निर्माता रवि चमड़िया के समधी सुरेश गोयल सतनालीवाला, सुजाता गोयल, दामाद शुभम गोयल सतनाली वाला एवं पुत्री नेहा गोयल पहुंचे। श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला, सचिव कुंजबिहारी रातुसरिया, अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल साहुवाला, पूर्व प्रधान अनिल सर्राफ, अग्रवाल सेवा सदन के सतीश हिसारिया, समाजसेवी कमल जैन सहित अन्य प्रमुख लोगों की मौजूदगी में पंजाबी फिल्म सैंताली के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने फिल्म निर्माताओं के प्रयास को सराहते हुए कहा कि निश्चित ही फिल्में समाज पर अपना प्रभाव डालती हैं और उनके माध्यम से समाज को सशक्त संदेश दिया जा सकता है। इस मौके पर शुभम गोयल सतनालीवाला ने बताया कि फिल्म की कहानी विभाजन के दौर में आम परिवारों के दर्द, बिछोह और संघर्ष के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसमें एक ग्रामीण परिवार के जीवन, रिश्तों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव को प्रमुखता से दिखाया गया है। फिल्म के जरिए उस दौर की सामाजिक परिस्थितियों और पारिवारिक मूल्यों को भी सामने लाने का प्रयास किया गया है। नवंबर में फिल्म रिलीज होगी। उन्होंने बताया कि फिल्म का लेखन और निर्देशन विजय सुथार ने किया है। इसके निर्माता रवि चमडिया और आशीष चमडिया हैं। सिनेमैटोग्राफी राज आशिवाल ने की है। फिल्म की डबिंग पूरी हो चुकी है। पहला गीत भी जल्द जारी किया जाएगा। निर्माता आशीष चमडिया के अनुसार फिल्म को नवंबर में देश-विदेश के सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। फिल्म में सीमा कौशल, सिमरजीत कौर, योगेश छाबड़ा, फतेह सियान, मनप्रीत ‘मणी’, करण मान, कुलविंदर सिंह कंग, विजय जोरा, शगुन मेहरा, अभिषेक महेन्द्रू और बलराज सिद्धू प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बाल कलाकार त्रिपा सिम्मी और लक्षित भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button