Haryana
Trending

नशे की पूर्ति के लिए चुराई बाइक, आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा II

नशे की पूर्ति के लिए चुराई बाइक, आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिले में संपत्ति विरुद्ध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात को सुलझाते हुए आरोपी को चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को किसान चौक सिरसा क्षेत्र से काबू किया। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि चतरगढ़ पट्टी निवासी विकास पुत्र सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 14 सितंबर 2026 को दोपहर करीब दो बजे उसने अपनी बाइक रिद्धि-सिद्धि डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर, संगवान चौक के सामने खड़ी की थी। इसके बाद वह किसी काम से सेंटर के अंदर चला गया। कुछ समय बाद वापस आया तो बाइक वहां से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने किसान चौक क्षेत्र से विनोद कुमार पुत्र चुन्नी राम निवासी बनमंदोरी, जिला फतेहाबाद को चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के नशे का आदी होने तथा नशे की पूर्ति के लिए अकेले बाइक चोरी करने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजेगी। मामले में आगे की जांच जारी है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button