Haryana
Trending

पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर पहल, हिसार में लगा निशुल्क मेडिकल कैंप II

पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर पहल, हिसार में लगा निशुल्क मेडिकल कैंप II

हिसार-(अमित कुमार):– पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में कार्यालय पुलिस अधीक्षक, हिसार में सपरा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, हिसार के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ (Cardiology), हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ (Orthopedic) तथा जनरल फिजिशियन (Medicine) द्वारा पुलिस कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान करीब 90 पुलिस कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया।#newstodayhry @newstodayhry

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि- पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी के दौरान तनाव, अनियमित कार्य समय और विभिन्न परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच और समय पर चिकित्सकीय परामर्श बेहद जरूरी है। स्वस्थ पुलिसकर्मी ही अपनी ड्यूटी को अधिक ऊर्जा, सजगता और बेहतर तरीके से निभा सकता है। #newstodayhry @newstodayhry

उन्होंने कहा कि- पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि पुलिस बल शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए जनसेवा और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सके।
हिसार पुलिस द्वारा पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुविधा एवं कल्याण को लेकर निरंतर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button