Haryana
Trending

सेवा संकल्प अभियान के तहत पुलिस लाइन में जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान II

सेवा संकल्प अभियान के तहत पुलिस लाइन में जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत बरनाला रोड स्थित पुलिस लाइन सिरसा के सामुदायिक केंद्र में गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। सेवा, समर्पण और मानवता की भावना से आयोजित शिविर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया। नागरिक अस्पताल सिरसा में कार्यरत बीटीओ डॉ. समता की देखरेख में आयोजित शिविर में कुल 85 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। #newstodayhry @newstodayhry

रक्तदान को बताया सबसे बड़ी सेवा-
शिविर में पहुंचे डीएसपी सुखबीर सिंह ने कहा कि- रक्तदान महादान है। रक्त की एक बूंद भी किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान ऐसा सामाजिक कार्य है, जिसका लाभ सीधे जरूरतमंद मरीजों को मिलता है। पुलिस कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान करना सेवा और मानवता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। #newstodayhry @newstodayhry

युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश-
डीएसपी सुखबीर सिंह ने कहा कि युवा देश और समाज की ताकत हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेल, शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ना चाहिए। स्वस्थ युवा ही समाज के विकास में प्रभावी योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस कानून व्यवस्था के साथ सामाजिक सरोकारों को लेकर भी लगातार सक्रिय है।

पुलिस का प्रयास है कि- युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर नशे के खिलाफ मजबूत सामाजिक माहौल तैयार किया जाए।जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के साथ-साथ लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। रक्तदाताओं को नेक कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने रक्तदान कर समाजसेवा का संकल्प दोहराया। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button