अवैध शराब बनाने की तैयारी पर करनाल पुलिस का शिकंजा, 400 लीटर लाहन बरामद II
अवैध शराब बनाने की तैयारी पर करनाल पुलिस का शिकंजा, 400 लीटर लाहन बरामद II

करनाल-(सुभाष चंद):- जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल के कुशल मार्गदर्शन में अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना इंद्री प्रभारी निरीक्षक धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने यमुना नदी के किनारे जंगल से अवैध शराब बनाने में प्रयोग होने वाला 400 लीटर लाहन बरामद करने में कामयाबी हासिल की गई है।
मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। #newstodayhry @newstodayhry
पुलिस के अनुसार दिनांक 23 सितंबर 2026 को उप निरीक्षक गुरजीत सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ गढ़ी बीरबल बस अड्डा क्षेत्र में गश्त एवं अपराध की जांच के लिए मौजूद थे। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर ने सूचना दी कि गांव चंद्राव के 2-3 युवक यमुना नदी के किनारे अवैध रूप से शराब तैयार करने का काम करते हैं। मुखबिर ने बताया कि आरोपी उस समय भी यमुना किनारे जंगल में बड़ी मात्रा में अवैध शराब तैयार करने की प्रक्रिया में हैं तथा तैयार शराब को यमुना नहर के रास्ते उत्तर प्रदेश की ओर ले जाकर बेचने की तैयारी में हैं। प्राप्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल चंद्राव क्षेत्र में यमुना नहर के किनारे पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान नहर किनारे जंगल में दो ड्रम छिपाकर रखे हुए मिले। इनमें से एक ड्रम नीले रंग तथा दूसरा लाल रंग का था। पुलिस टीम द्वारा ड्रमों के ऊपर रखे कट्टे हटाकर जांच की गई तो दोनों ड्रमों में लाहन भरा हुआ मिला। जांच करने पर एक ड्रम में 200 लीटर तथा दूसरे ड्रम में 200 लीटर, कुल 400 लीटर लाहन बरामद हुआ। मौके पर बरामद लाहन को नियमानुसार अलग-अलग ड्रमों में सील किया गया। #newstodayhry @newstodayhry
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश जारी-
मामले में अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि बरामद लाहन को अवैध शराब तैयार करने के उद्देश्य से बिना किसी लाइसेंस एवं परमिट के रखा गया था। इस इस संबंध में दिनांक 23 सितंबर 2026 को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पहचान एवं तलाश के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अवैध शराब तैयार करने के इस कार्य में कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसके पीछे किसी संगठित नेटवर्क की संलिप्तता तो नहीं है। #newstodayhry @newstodayhry




