महिलाएं व छात्राएं साइबर क्राइम को लेकर रहें जागरूक ll
महिलाएं व छात्राएं साइबर क्राइम को लेकर रहें जागरूक ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने वीरवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में छात्राओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के दौर में आज के समय कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया से अछूता नहीं है। इसके जहां अच्छे पहलू हैं, वहीं साइबर क्राइम भी बढा है। महिलाओं एवं छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक होना होगा। किसी भी अनजान वेबसाइट को न खोलें और न ही अपनी निजी जानकारी सांझा करें। महिलाएं एवं छात्राएं अपने विरूद्ध होने वाले उत्पीड़न या दुर्व्यवहार की शिकायत तुरंत आईसीसी कमेटी को करें। महिला आयोग को भी ईमेल या दूरभाष के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आईसीसी कमेटी को 90 दिन में शिकायत का निवारण करना जरूरी है और विभाग के अधिकारी को 7 दिन में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में महिलाएं व छात्राएं सकारात्मक चीजों का चुनाव कर जीवन में आगे बढें। सरकार महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा को लेकर महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में सकारात्मक व नकारात्मक दोनों पहलू हैं, लेकिन इनमें चुनाव किसका करना है, ये स्वयं पर निर्भर करता है। लड़कियों को चाहिए कि वे सकारात्मक चीजों को अपनाएं और आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि एक लडक़ी के शिक्षित होने से एक नहीं दो परिवारों का उत्थान होता है और उस क्षेत्र का भी नाम रोशन होता है। इसलिए जिस विश्वास के साथ परिवार ने आपको यहां शिक्षा के लिए भेजा है, उस पर खरा उतरते हुए एक उदाहरण पेश करें। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, स्वाभिमान व सम्मान की दिशा में निरंतर महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। सरकार की कोई भी योजना हो, उसका केंद्र बिंदु हमेशा महिलाएं रहती है। पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को मजबूती देने का काम किया। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सरकार ने निरंतर काम किया है। आज प्रदेश में 33 महिला थाने हैं, जहां कोई भी महिला अपनी शिकायत कर सकती है। इसके अलावा डायल 112 भी महिलाओं की सुरक्षा व उनकी शिकायत के निवारण में अहम भूमिका निभा रही हैं। हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने सीडीएलयू के गल्र्स होस्टल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने होस्टल में रह रही छात्राओं की उपस्थिति, उनकी सुरक्षा, पेयजल, खाने-पीने आदि व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं को होस्टल में दी जा रही सुविधाओं व स्टाफ बारे भी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने सीएमके कॉलेज व नेशनल गर्ल्स कॉलेज का भी निरीक्षण किया व छात्राओं से संवाद किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सिरसा यतिन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष डबवाली रेणु शर्मा, महिला आयोग की सदस्य सुनीता लोहचब, सीडीएलयू रजिस्ट्रार सुनील कुमार, सुरेंद्र आर्य, जसविंद्र कौर पिंकी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला रेडक्रॉस सोसायटी, सिरसा द्वारा सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खैरपुर में करीब 25 प्रशिक्षुओं को सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति का जीवन बचाने तथा दुर्घटना या अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल प्राथमिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए सक्षम बनाना रहा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव गुरमीत सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सीपीआर की आवश्यकता, इसकी प्रक्रिया तथा आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि किस स्थिति में समय पर सीपीआर देना बेहद महत्वपूर्ण होता है। प्रशिक्षणार्थियों को सीपीआर देने की व्यावहारिक प्रक्रिया का भी अभ्यास करवाया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक सहायता देने, चोट लगने, रक्तस्राव होने, बेहोशी, जलने तथा अन्य आपात परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली प्राथमिक उपचार की विधियों के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही, आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ और तत्परता से कार्य करने तथा जरूरत पडऩे पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। @newstodayhry #newstodayhry




