Haryana
Trending

अग्रोहा चोरी मामले में दूसरा सह-आरोपी गिरफ्तार।।

अग्रोहा चोरी मामले में दूसरा सह-आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अग्रोहा पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे सह-आरोपी सतीश उर्फ बुल्ट निवासी अग्रोहा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जिला जेल हिसार भेज दिया गया है थाना अग्रोहा में शिकायतकर्ता संजय निवासी अग्रोहा की शिकायत पर उसके घर से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण तथा मोबाइल फोन चोरी होने के संबंध में अभियोग दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान उप-निरीक्षक सतपाल द्वारा कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रवि उर्फ राणा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त चोरी हुए सोने के आभूषण भी नियमानुसार बरामद कर जब्त किए गए।

दूसरा सह-आरोपी भी गिरफ्तार

मामले की आगामी जांच मुख्य सिपाही मनजीत सिंह द्वारा की गई। जांच के दौरान सामने आए पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 24 सितंबर 2026 को सह-आरोपी सतीश उर्फ बुल्ट निवासी अग्रोहा को गिरफ्तार नियमानुसार अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी सतीश उर्फ बुल्ट को न्यायिक हिरासत में जिला जेल हिसार भेज दिया गया है। हिसार पुलिस द्वारा चोरी, लूट एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button