Haryana
Trending

आईएएस दीपक रावत के जन्मदिन पर शिक्षा सेवा, बच्चों को बांटी स्टेशनरी II

आईएएस दीपक रावत के जन्मदिन पर शिक्षा सेवा, बच्चों को बांटी स्टेशनरी II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- राष्ट्रीय ग्रामीण एवं शहरी विकास संगठन (एनआरयूडीओ) द्वारा कुमाऊं मंडल आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव, उत्तराखंड, दीपक रावत (आईएएस) के जन्मदिन पर एक स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों और अन्य जरूरतमंद बच्चों सहित लगभग 350 से अधिक बच्चों को नि:शुल्क स्टेशनरी वितरित की गई। संगठन प्रतिनिधियों ने बताया कि आईएएस दीपक रावत अपनी उत्कृष्ट प्रशासनिक शैली, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए देशभर में पहचाने जाते हैं। वे हमेशा से युवाओं और स्कूली बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं और उन्होंने शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए अनेक सराहनीय कदम उठाए हैं। उनके इसी सेवाभाव, दूरदर्शी सोच और कार्यशैली से प्रेरित होकर एनआरयूडीओ टीम ने उनके जन्मदिन को शिक्षा प्रोत्साहन एवं सामाजिक सेवा के रूप में मनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के तहत जीएमएसपीएस पीली मंदोरी, जीजीएचएस पीली मंदोरी और जीपीएस पीली मंदोरी के सभी विद्यार्थियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के अन्य जरूरतमंद बच्चों को भी स्टेशनरी बांटी गई। #newstodayhry @newstodayhry

संगठन चेयरमैन विक्रम एवं पदाधिकारियों ने कहा कि- शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। आईएएस दीपक रावत जैसे अधिकारी समाज के लिए मिसाल हैं। हमारा उद्देश्य यही है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो। संगठन भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी और शिक्षा-वर्धक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा। इस दौरान आशीष कुमार, महिपाल गुड़िया खेड़ा, सोनू प्रजापति, रामप्रताप, राकेश कुमार, प्रभात कुमार, साहब राम तथा देवी लाल (सेवानिवृत्त हेडमास्टर) प्रमुख रूप से मौजूद रहे। स्कूल हैडमास्टर प्रदीप कुमार, सुखनाम, मुकेश कुमार, सुमन देवी, जितेन्द्र कुमार, मनमोहन एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button