PUNJAB
Trending

महिला थाना डबवाली की जागरूकता पहल।।

महिला थाना डबवाली की जागरूकता पहल।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्र को नशामुक्त, सुरक्षित और जागरूक बनाने के संकल्प के साथ डबवाली पुलिस लगातार जन जागरूकता अभियान चला रही है । इसी कड़ी में आज डबवाली पुलिस द्वारा युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने, साइबर अपराधों से सतर्क करने, महिला विरूद्ध अपराधों व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज राजकीय प्रशिक्षण संस्थान गांव अलीकां में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में महिला थाना डबवाली से एएसआई वीरपाल कौर अपनी टीम के साथ विद्यार्थियों के बीच पहुंची । उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, साइबर अपराधों तथा महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि परिवार और समाज की खुशियों को भी छीन लेता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया गया । उन्होंने कहा कि छात्रों को नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को संवारने की ओर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए । उन्होंने युवाओं से अपने परिवार व आस पास के लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की। महिला थाना टीम ने साइबर अपराध विषय पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया ठगी तथा डिजिटल सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से बताया । उन्होंने विद्यार्थियों को सतर्क व जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें तथा साइबर अपराध होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 व साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं । सूचना देने में दिखाई गई तत्परता अपराध पर अंकुश लगाने व नुकसान रोकने में अहम भूमिका निभाती है। महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मविश्वास और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया गया। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या महिला संबंधी अपराध की स्थिति में तुरंत महिला हेल्पलाइन 1091,181 अथवा आपातकालीन सेवा 112 पर संपर्क करने का संदेश दिया गया । उन्होंने छात्राओं को डायल 112 ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में वे खुद को अकेला महसूस न करें । डायल 112 पर सूचित करने पर पुलिस टीम आपको आपके गंतव्य स्थान तक सुरक्षित पहुंचाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। डबवाली पुलिस द्वारा पुलिस जिला डबवाली में जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां, नुक्कड़ सभाएं और संवाद कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक जागरूकता का संदेश पहुंचाया जा सके। महिला थाना टीम ने मौजूद युवाओं व अध्यापकों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं नशे से दूर रहकर अपने परिवार व अन्य लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें । अगर उनके आस पास कोई व्यक्ति नशे से पीड़ित है तो उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें । इस कार्य में नशा मुक्ति टीम डबवाली द्वारा डोर टू डोर अभियान चलाकर गांवों व शहरों में नशा पीड़ितों की पहचान व जागरूकता संदेश प्रसारित किया जा रहा है । जिनकी पहचान कर अनुभवी चिकित्सकों द्वारा काउंसलिंग, परामर्श व उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अगर उनके आस पास कोई व्यक्ति नशा तस्करी व इससे जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो इसकी सूचना तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना, चौकी में दें । सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button