अहिंसा ही दुनिया में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता ll
अहिंसा ही दुनिया में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) दुनिया में स्थाई शांति केवल अहिंसा से ही आ सकती है क्योंकि परमाणु बम्ब दुनिया को खत्म कर सकता हैं लेकिन अहिंसा दुनिया को बचा सकती है इसलिए माफ करना और सहन करना ही सच्ची अहिंसा है। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय ध्यान मन्दिर में अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर साधकों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया बारूद के ढेर पर बैठी है तथा कही युद्ध, कहीं आतंकवाद, आपसी लड़ाई-झगड़े हो रहे है। ऐसे में अहिंसा का मंत्र पूरी मानवता के लिए एक उम्मीद की किरण है। श्री साहुवाला ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 15 जून 2007 को एक प्रस्ताव पास किया जिसमें 2 अक्तूूबर को महात्मा गांधी जी के जन्म दिन को अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसका उद्देश्य अहिंसा के माध्यम से शांति, सहनशीलता और समझ की संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि हमें मन से, कर्म से तथा वचन से अहिंसा नहीं करनी है क्योंकि इससे किसी भी समस्या का समाधान नहीं निकलता है। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें सिखाता है कि हर समस्या का हल बातचीत और शांति से निकल सकता है इसलिए दुनिया के सभी देश गांधी जी के बताए हुए रास्ते पर चलें तो किसी भी युद्ध की जरूरत ही नहीं पडे़गी। उन्होंने कहा कि परिवार में, भाषा में, भोजन में तथा कानून में भी अहिंसा नहीं करनी है बल्कि सभी कार्य आपस में बातचीत करके हल करने है। उन्होंने कहा कि आंख के बदले आँख का नियम पूरी दुनिया को अंधा बना देगा। इसलिए आओ हम सब आज इस दिवस पर संकल्प ले कि हम अपने मन, वाणी और कर्म से किसी को भी दुख नहीं पहुंचाएंगे तथा सत्य के रास्ते पर चलेंगे और अपने आस-पास शांति फैलाएंगे क्योंकि अहिंसा ही परम धर्म है और यही मानवता का सच्चा संदेश है। श्री साहुवाला ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी जी के चित्र पर माला अर्पित करके सिरसा वासियों को गांधी जयंती की बधाई दी। @newstodayhry #newstodayhry




