Haryana
Trending

कलश जी ब्रास हार्डवेयर पहुंचे ll

कलश जी ब्रास हार्डवेयर पहुंचे ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोपाल दत्त शर्मा अपने सिरसा दौरे के दौरान काठ मंडी स्थित कलश जी ब्रास हार्डवेयर संस्थान पहुंचे। संस्थान के ऑनर अजय जैन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गोपाल दत्त शर्मा ने संस्थान में मौजूद ब्रास से तैयार विभिन्न उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई। अजय जैन ने उन्हें संस्थान में तैयार होने वाले उत्पादों की विशेषताओं तथा ब्रास कारोबार से जुड़ी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पारंपरिक धातु शिल्प से जुड़े ऐसे कारोबार स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान अजय जैन की ओर से गोपाल दत्त शर्मा को ब्रास से निर्मित भगवान सूर्य की प्रतिमा भेंट की गई। वहीं अग्रवाल सभा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। गोपाल दत्त शर्मा ने संस्थान से जुड़े लोगों से बातचीत करते हुए व्यापारिक गतिविधियों और स्थानीय कारोबार से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की। इससे पहले भाजपा प्रदेश महामंत्री ने भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। उनके सिरसा दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों से भी मुलाकात हुई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, प्रदेश प्रमुख डॉक्यूमेंटेशन प्रवीण जैन हिसार, भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया, इंद्र मोहन गोयल, अजय जैन, पुलकित जैन, इशु गोयल, रिषभ जैन, पारस जैन, अनिल सर्राफ, संजय गोयल, अश्विनी बंसल, भीम सिंगला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे । @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button