Haryana
Trending

साप्ताहिक परेड में एसपी सिद्धान्त जैन ने ली सलामी, पुलिस जवानों की कार्यक्षमता व अनुशासन का किया निरीक्षण।।

साप्ताहिक परेड में एसपी सिद्धान्त जैन ने ली सलामी, पुलिस जवानों की कार्यक्षमता व अनुशासन का किया निरीक्षण।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आज पुलिस लाइन हिसार में आयोजित साप्ताहिक परेड में सलामी ली तथा परेड का गहनता से निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस जवानों की वर्दी, अनुशासन, टर्नआउट एवं ड्यूटी के प्रति सजगता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ईआरवी, मोटरसाइकिल राइडर्स तथा पीसीआर स्टाफ को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार प्रभावी गश्त रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध या कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस रिस्पांस को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने अर्दली रूम में पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। कर्मचारियों द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया तथा संबंधित अधिकारियों को शेष समस्याओं का भी निर्धारित समय में प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी सिद्धान्त जैन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं का अनावश्यक रूप से लंबित रहना स्वीकार नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों की जायज समस्याओं का समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पुलिसकर्मी बेहतर मनोबल के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अनुशासन, बेहतर पुलिसिंग और पुलिस कर्मचारियों का मनोबल—तीनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। फील्ड में तैनात पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए उनकी समस्याओं का तत्परता से समाधान करें। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कंवलजीत सिंह मौजुद रहे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button