Haryana
Trending

ईएसआई अशोक कुमार को ऑनरेरी इंस्पेक्टर बनने पर एसपी सिद्धान्त जैन ने लगाया स्टार, दी शुभकामनाएं।।

ईएसआई अशोक कुमार को ऑनरेरी इंस्पेक्टर बनने पर एसपी सिद्धान्त जैन ने लगाया स्टार, दी शुभकामनाएं।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने यातायात पुलिस बरवाला में तैनात ईएसआई अशोक कुमार को ऑनरेरी इंस्पेक्टर बनने पर उनके कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी की मेहनत, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और विभाग के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने ईएसआई अशोक कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी लगन एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की छवि को और मजबूत करने में योगदान दें। एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी के लिए कर्तव्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन और बेहतर कार्य संस्कृति सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलने वाली पदोन्नति एवं सम्मान अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। पुलिस अधीक्षक ने ईएसआई अशोक कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे आमजन की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहेंगे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button