Haryana
Trending

नशे के कारोबार पर हिसार पुलिस की कड़ी चोट, अग्रोहा से दो आरोपी 7.440 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित गिरफ्तार।।

नशे के कारोबार पर हिसार पुलिस की कड़ी चोट, अग्रोहा से दो आरोपी 7.440 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सीआईए हिसार की टीम ने अग्रोहा क्षेत्र से दो आरोपियों दीपक और मनदीप को 7 ग्राम 440 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) तथा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सीआईए हिसार प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त, पड़ताल अपराध एवं नशाखोरी की रोकथाम के संबंध में अग्रोहा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को नशे से संबंधित सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दीपक व मनदीप को मोटरसाइकिल सहित काबू कर नियमानुसार तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 7 ग्राम 440 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ थाना अग्रोहा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा, ताकि हेरोइन की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा सके। एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने स्पष्ट किया कि हिसार जिले में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। नशा बेचकर युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को कानून के दायरे से बाहर नहीं रहने दिया जाएगा और नशे के नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति तक पुलिस पहुंचेगी। एसपी हिसार ने आमजन से भी अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की बिक्री या सप्लाई करता है अथवा नशे से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button