Haryana
Trending

बालाजी के दरबार में जो भी आता है, खाली नहीं जाता है…पर झूमे श्रद्धालु।।

बालाजी के दरबार में जो भी आता है, खाली नहीं जाता है...पर झूमे श्रद्धालु।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- सिरसा श्री बजरंग भंडारा सेवा ट्रस्ट रजि. सिरसा की ओर से श्री बालाजी महाराज का छठा विशाल जागरण व भंडारा पुरानी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित किया गया। प्रधान शिव शंकर गोयल ने बताया कि बतौर मुख्यातिथि नरेश बणीवाला ने शिरकत की, जबकि ज्योत प्रचंड श्याम प्रेमी मोनू मक्कड़ ने की। गणेश पूजन प्रमुख समाजसेवी सतीश गोयल ने किया। मंच संचालन सज्जन सोनी ने बखूबी किया। जागरण में दिल्ली से किशोरी कनिष्का व बिट्टू द्वारका ने बाबा के भजनों की अमृतवर्षा करते हुए श्रद्धालुओं को रात भर रिझाए रखा। भजन गायकों ने बालाजी के दरबार में जो भी आता है, खाली नहीं जाता है, मेहंदीपुर के बालाजी, तेरी महिमा न्यारी है तथा सालासर वाले बालाजी, तेरे चरणों में शीश झुकाएं… जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर झूमते नजर आए और पूरा पंडाल जय श्री बालाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। विनोद फ्रंड एंड पार्टी ने उनका साथ दिया। नटराज आर्टिकल गु्रप सिरसा की ओर से सुंदर-सुंदर झांकियां दिखाई गई। सुबह पूजा अर्चना के बाद भंडारे का शुभारंभ किया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पवन गोयल, विक्की बंसल, अशोक अहुजा, निर्मल, दीपक बंसल, कृष्ण जिंदल, कन्हैया जिंदल, पियूष कौशिक अबोहर, कर्ण गोयल अबोहर, पंकज शर्मा, राम निवास, सतीश अरोड़ा, वरुण वधवा, रवि फुटेला, रमेश कांसल, देवेंद्र गर्ग, सोनू, लक्ष्मीकांत शर्मा, विनोद, राज कुमार गर्ग सहित अन्य भक्त जन उपस्थित थे।। #newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button