Haryana
Trending

विशेष बच्चों को फल व बिस्किट वितरित ll

विशेष बच्चों को फल व बिस्किट वितरित ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को हिसार रोड स्थित दिशा संस्थान में विशेष बच्चों के लिए सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान में विशेष बच्चों को फल और बिस्किट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन करना तथा सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा, भाजपा जिला प्रभारी भारत भूषण, जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, नगर पार्षद अंजू जांगड़ा, पार्षद सुमन शर्मा, सुमन सैनी, महामंत्री हनुमान कुंडू, सुखविंदर बराड़ तथा दिशा संस्थान के संचालक सुरेंद्र भाटिया मुख्य रूप से मौजूद रहे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button