खरड़ अलीपुर जानलेवा हमले में एक किशोर सहित दो आरोपी गिरफ्तार, हॉकी व बाइक बरामद।।
खरड़ अलीपुर जानलेवा हमले में एक किशोर सहित दो आरोपी गिरफ्तार, हॉकी व बाइक बरामद।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत CIA मिल गेट पुलिस टीम ने खरड़ अलीपुर गांव में हुए जानलेवा हमले के मामले में एक किशोर सहित दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए थाना सदर हिसार पुलिस के हवाले किया गया। थाना सदर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वारदात में प्रयुक्त लकड़ी की हॉकी एवं स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। दिनांक 21 सितंबर 2026 को पुलिस को सिविल अस्पताल हिसार से सूचना प्राप्त हुई थी कि खरड़ अलीपुर निवासी पंकज लड़ाई-झगड़े में गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में दाखिल हुआ है। चोटों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उपचार के लिए जिंदल अस्पताल हिसार रेफर किया गया था। घटना के संबंध में घायल के चचेरे भाई नोनू के बयानों के आधार पर थाना सदर हिसार में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। शिकायत के अनुसार, पुरानी रंजिश एवं कहासुनी को लेकर आरोपियों ने पंकज पर लोहे की रॉड व डंडे से हमला किया तथा उसे वाहन से नीचे गिराकर मारपीट की। शिकायत में जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर वाहन चढ़ाने का प्रयास किए जाने का भी आरोप लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए CIA मिल गेट की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रिंस तथा एक किशोर को काबू किया। दोनों को थाना सदर हिसार पुलिस के हवाले किया गया। थाना सदर पुलिस द्वारा आगे की जांच एवं कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंस के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लकड़ी की हॉकी तथा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
एक विधि विरुद्ध किशोर भी पुलिस अभिरक्षा में
मामले में शामिल विधि विरुद्ध किशोर को नियमानुसार परिजनों की मौजूदगी में पूछताछ के बाद पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। इस संबंध में प्रोबेशन ऑफिसर एवं बाल कल्याण विभाग को सूचित किया गया। इसके बाद विधि विरुद्ध किशोर को परिजनों की मौजूदगी में किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे आदेशानुसार ऑब्जर्वेशन होम, फरीदाबाद भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी प्रिंस को पुलिस द्वारा माननीय अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल-1, हिसार भेज दिया गया है। विधि विरुद्ध किशोर के संबंध में भी नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
एसपी हिसार का सख्त संदेश
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि जिले में गुंडागर्दी, हिंसा अथवा कानून को अपने हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हिंसक वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ हिसार पुलिस पूरी गंभीरता और सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर पुलिस की लगातार नजर है और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry



