Haryana
Trending

रक्तदान महादान नहीं, जीवनदान है ll

रक्तदान महादान नहीं, जीवनदान है ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) अन्न दान, वस्त्र दान सबसे बड़ा दान होता है परन्तु रक्त दान तो जीवन दान होता है इसलिए रक्त को सभी दानों में सबसे बड़ा और पवित्र दान कहा जाता है। ये शब्द लायन्स इन्टरनैशनल के जनपद 321 ए3 के रीजन 1 सूर्या के चैयरमेन लायन तरसेम गोयल ने स्थानीय जनता भवन मेें मैगा बल्ड डोनेशन कैम्प में कहे। उन्होंने कहा कि हमारे शरीर में जो खून की बूंद बनती है वो ही इन्सान ही इन्सान को दे सकता है क्योंकि खून बाजार में नहीं मिलता है। इसलिए अधिक-से-अधिक रक्तदान करना चाहिए। श्री गोयल ने कहा कि भारत को हर साल लगभग 1.5 करोड़ यूनिट रक्त की जरूरत पड़ती है जबकि केवल 1.1 करोड़ यूनिट की रक्त मिल पाता है। जिसका मतलब हर वर्ष 40 लाख यूनिट की कमी रह जाती है तथा जिसका कारण अज्ञानता और डर है क्योंकि लोग सोचते हैं कि खून देने से उनकी सेहत खराब हो जाएगी जबकि स्वस्थ व्यक्ति हर 3 महीने के बाद रक्त दे सकता है। उन्होंने कहा कि खून का कोई धर्म नहीं होता जात नहीं होती क्योंकि यह किसी भी जात-बिरादरी, धर्म के व्यक्ति के काम आ सकता है और यही सच्ची मानवता है। इस अवसर पर रीजन के पी.आर.ओ. स्वामी रमेश साहुवाला ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्यातिथी जनपद गर्वनर लायन संजय गांधी, लायन चंदेशेखर मैहत्ता, लायन हरदीप सरकारिया, वाईस जनपद गर्वनर महेश बांसल एवं पुनित बांसल, मदन मैहत्ता, रवि मोंगा, राजेश गोदारा, दिल्ली से राजेश सेठ, हंसराज पुजारा, सुधीर ललित, कृष्ण गुम्बर, सुरेश पाहुजा, जगसीर मालवा, विनोद बजाज, रणजीत टक्कर, रमेश साहुवाला, सुरेन्द्र छाबड़ा उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि जनपद गर्वनर लायन संजय गांधी ने तरसेम गोयल, कृष्ण गुम्बर, राजेश गोदारा, सुधीर ललित को अंतराष्ट्रीय प्रशस्ति पत्र तथा लायन रवि मोंगा को लैप्पल पिन लगाकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर शिव शक्ति ब्लड डोनेशन की टीम की तरफ से डॉ. एस.पी. शर्मा तथा अनिल जैन को सम्मानित किया गया तथा लगभग 55 युनिट रक्त एकत्रित हुआ। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर रीजन की सभी 16 क्लबों के पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह तथा अतिथियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button