साइबर अपराध शाखा डबवाली की बड़ी कार्रवाई।।
साइबर अपराध शाखा डबवाली की बड़ी कार्रवाई।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के कुशल निर्देशन में डबवाली पुलिस द्वारा साइबर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ तथा ठगी की राशि बरामद करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी कड़ी में साइबर अपराध शाखा डबवाली की टीम ने तकनीकी जांच और महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर एंटीक नोट के बदले 15 लाख रुपये देने के झांसे में लेकर 03.90 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में सिम उपलब्ध करवाने के आरोपी उमर को मेवात से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगद राशि, वारदात में प्रयुक्त सिम व अन्य सामान भी बरामद किया है । साइबर अपराध शाखा प्रभारी एवं पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने बताया कि 18 सितम्बर 2026 को थाना सदर डबवाली में दर्ज अभियोग के अनुसार शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ने बताया कि उसने फेसबुक पर एक पोस्ट देखी जिसमें एंटीक (दुर्लभ) सिक्के व नोटों के बदले बड़ी रकम देने बारे कहा गया । पोस्ट में दिए गए लिंक पर क्लिक कर शिकायतकर्ता ने वीडियो में दिखाए गए मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर अपने पास से एक एंटीक नोट की फोटो उस नम्बर पर व्हाट्सएप्प के माध्यम से उस व्यक्ति के पास भेज दी । जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने शिकायतकर्ता को बताया कि उसके नोट की 15 लाख रुपये बोली लगी है । जिसके तहत उसे कुछ फीस जमा करनी पड़ेगी । जिस पर शिकायतकर्ता ने उक्त व्हाट्सएप न. पर आए अलग अलग खातों पर उनके बताए अनुसार रुपये भेजने शुरू कर दिए । इस तरह आरोपियों ने शिकायतकर्ता से बारी बारी से उक्त खातों में 03.90 लाख रुपये डलवा लिए । जिस संबंध में शिकायतकर्ता ने साइबर अपराध शाखा डबवाली में शिकायत दर्ज करवाई । मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर अपराध शाखा डबवाली में तैनात पीएसआई अजय ने अपनी टीम के साथ तकनीकी पहलुओं की गहन जांच करते हुए महत्वपूर्ण सुराग जुटाए । जो अपनी कार्यकुशलता व तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए उनकी टीम ने इस मामले में आरोपियों को सिम उपलब्ध करवाने के आरोपी उमर को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी के कब्जे से नकद राशि व सिम बरामद की गई है। पुलिस टीम की तकनीकी दक्षता, लगातार जांच और महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल हुई है । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा । जो आरोपी से रिमांड अवधि के दौरान मामले से जुड़ी अन्य जानकारी हासिल की जाएगी व मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर अपनी निजी जानकारी साझा न करें व अपनी मेहनत की कमाई साइबर अपराधियों को न सौंपे । किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता, सिम इत्यादि न दें, अन्यथा थोड़े से धन के लालच में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है । यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर धोखाधड़ी हो जाती है तो घबराने के बजाय तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करवाएं । इसके अलावा नजदीकी थाना/साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें, ताकि समय रहते ठगी की राशि को फ्रीज करने और अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके । डबवाली पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार तकनीकी एवं प्रभावी कार्रवाई कर रही है। नागरिक स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार एवं परिचितों को भी साइबर ठगी के नए तरीकों के प्रति सतर्क करें।। #Newstodayhry @Newstodayhry




