नशे के अवैध कारोबार पर डबवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, मेडिकल स्टोर पर पुलिस व ड्रग विभाग की संयुक्त रेड।।
नशे के अवैध कारोबार पर डबवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, मेडिकल स्टोर पर पुलिस व ड्रग विभाग की संयुक्त रेड।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के दिशानिर्देशानुसार नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर नकेल कसी जा रही है । इसी कार्रवाई को बरकरार रखते हुए नशे में दुरुपयोग होने वाली मेडिकल दवाओं की कालाबाजारी पर सख्त रुख अपनाते हुए गांव जगमालवाली स्थित वर्मा मेडिकल पर दबिश दी गई । पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रबंधक थाना कालांवाली निरीक्षक देवीलाल के नेतृत्व में स्वैट टीम और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर से 98 गोलियां टेम्पेन्टाडोल और 99 कैप्सूल सिग्नेचर बरामद किए। बरामद दवाओं का नशे में दुरुपयोग होने के मद्देनजर ड्रग इंस्पेक्टर केशव वशिष्ठ ने गोलियों और कैप्सूलों को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल स्टोर संचालक जसपाल कुमार को नोटिस देकर नियमानुसार कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, IPS के निर्देशानुसार डबवाली पुलिस नशे की रोकथाम और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य दवाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाना तथा नियमों का उल्लंघन कर नशीली दवाओं के वितरण में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। डबवाली पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मेडिकल स्टोर संचालक निर्धारित नियमों के अनुसार ही दवाओं की बिक्री एवं वितरण सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी । डबवाली पुलिस की आमजन से अपील: नशीली दवाओं की अवैध बिक्री, संदिग्ध वितरण या नशा तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना नजदीकी थाना-चौकी, डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर 9138999748 या नशा तस्करी संबंधी हेल्पलाइन 1933 पर दी जा सकती है। नशे के खिलाफ इस अभियान में आमजन की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। पुलिस का सहयोग करें और युवाओं को नशे से दूर रखकर सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।। #Newstodayhry @Newstodayhry




