महावीर कॉलोनी में चाकू मारकर घायल करने के मामले में 12 क्वार्टर चौकी पुलिस की कार्रवाई, किशोर सहित दो आरोपी गिरफ्तार।।
महावीर कॉलोनी में चाकू मारकर घायल करने के मामले में 12 क्वार्टर चौकी पुलिस की कार्रवाई, किशोर सहित दो आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- हिसार पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए महावीर कॉलोनी में एक युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में 12 क्वार्टर चौकी पुलिस ने किशोर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू व स्कूटी बरामद की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी ने बताया कि दिनांक 8 अक्टूबर को केशव कुमार निवासी महावीर कॉलोनी, हिसार ने शिकायत दी थी कि वह गली से अपने किसी काम के लिए जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने स्कूटी पर उसके पास आकर उसे रोका और कहा कि उन्हें किसी का घर पूछना है, इसलिए वह उनके साथ चले। शिकायतकर्ता द्वारा साथ जाने से मना करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर संबंधित थाना में मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज की सहायता से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप निवासी सूर्य नगर, हिसार के रूप में हुई है। मामले में एक किशोर भी शामिल है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि किशोर को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कानून व्यवस्था भंग करने तथा किसी व्यक्ति पर हमला कर उसे चोट पहुंचाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




