रास्ता रोककर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त लोहे की टोकी बरामद।।
रास्ता रोककर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त लोहे की टोकी बरामद।।

हिसार-(अमित कुमार ):- थाना आजाद नगर पुलिस ने रास्ता रोककर मारपीट करने तथा तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों मनजीत और राहुल निवासी चरणोंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लकड़ी काटने वाली लोहे की तेजधार टोकी भी बरामद कर ली है। थाना आजाद नगर प्रभारी ने बताया कि गत 9 अक्टूबर को अनिल निवासी चरणोंद के बयान पर आरोपियों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने तथा तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच मुख्य सिपाही राकेश द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लकड़ी काटने वाली लोहे की टोकी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। हिसार पुलिस की आमजन से अपील है कि आपसी विवादों का समाधान कानून के दायरे में रहकर करें। किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून हाथ में लेने, मारपीट करने या हथियारों से हमला करने जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




