पड़ोस में किराए पर रहने वाली महिला ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, आजाद नगर थाना पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल।।
पड़ोस में किराए पर रहने वाली महिला ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, आजाद नगर थाना पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल।।

हिसार-(अमित कुमार ):- थाना आजाद नगर पुलिस ने घर से नकदी व सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला मोनिका निवासी आजाद नगर, हिसार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 1,03,500 रुपये की चोरीशुदा नकदी तथा सोने के आभूषण बरामद किए हैं। थाना आजाद नगर प्रभारी ने बताया कि गत 26 सितंबर को आजाद नगर निवासी सुनील की पत्नी की शिकायत पर उनके घर से 1,97,000 रुपये की नकदी व सोने के आभूषण चोरी होने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच मुख्य सिपाही स्वीटी द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की सहायता से मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी महिला मोनिका को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला शिकायतकर्ता के पड़ोस में ही किराए पर रहती थी। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 1,03,500 रुपये की चोरीशुदा नकदी तथा सोने के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने घरों व कीमती सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




