कानून हाथ में लेने और कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई।।
कानून हाथ में लेने और कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार ने सभी पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेने, शांति भंग करने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसपी हिसार ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहें तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंगबाजी, मारपीट, धमकी या शांति भंग करने की कोशिश को गंभीरता से लें। ऐसी घटनाओं की सूचना मिलते ही तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाए और कानून के अनुसार जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। कानून से ऊपर कोई नहीं। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने, आमजन को परेशान करने या क्षेत्र की शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। आमजन से अपील है कि शांति बनाए रखें, कानून का सम्मान करें तथा किसी भी अप्रिय घटना या कानून व्यवस्था बिगाड़ने के प्रयास की सूचना तुरंत पुलिस को दें।। #Newstodayhry @Newstodayhry




