#haryanagorvment
Trending

तेज रफ्तार कार ने छीनी मासूम की जिंदगी… आरोपी मौके से फरार!

तेज रफ्तार कार ने छीनी मासूम की जिंदगी… आरोपी मौके से फरार!

यमुनानगर ;- ( मनदीप कौर )के साढौरा क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। गांव सरावां में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्चा दूसरी कक्षा में पढ़ता था और ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मासूम की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। देखिए ये रिपोर्ट। वीओ-1: तस्वीरें साढौरा के गांव सरावां की हैं, जहां एक तेज रफ्तार कार ने परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। मृतक 6 वर्षीय गुरमीत दूसरी कक्षा का छात्र था। वीरवार शाम वह रोजाना की तरह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था। जैसे ही वह गांव के बस स्टैंड के पास सड़क किनारे पहुंचा, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वीओ-2: हादसे के बाद कार चालक बच्चे को टक्कर मारकर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने कार का पीछा भी किया, लेकिन चालक हाथ नहीं आया। उधर, मासूम की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया। गुस्साए लोगों ने बच्चे का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि फरार कार चालक को मौके पर बुलाया जाए और उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वीओ-3: सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लखविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी भेज दिया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि फरार कार का नंबर ट्रेस कर लिया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। बाइट- मुकेश, मृतक का रिस्तेदार बाइट- थाना प्रभारी लखविंदर सिंह वीओ- फिलहाल पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी है, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button