#haryanagorvment
Trending

52 कट्टे गेहूं चोरी करने वाले 4 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ेII

52 कट्टे गेहूं चोरी करने वाले 4 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ेII

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- गांव ढुडियांवाली में राशन डिपो से 52 कट्टे गेहूं चोरी करने की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। जीवन नगर पुलिस चौकी की टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरीशुदा गेहूं बरामद कर लिया है। रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि गांव ढुडियांवाली निवासी राशन डिपो होल्डर हिमांशु पुत्र जयदेव ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 8 सितंबर की रात्रि को राशन डिपो से गेहूं चोरी हो गया। अगले दिन सुबह जब वह डिपो पहुंचा तो मेन गेट के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जांच करने पर करीब 52 कट्टे गेहूं गायब मिले। शिकायत के आधार पर थाना रानियां में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की जांच के दौरान जीवन नगर पुलिस चौकी की टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर गांव ढुडियांवाली में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों सुनील कुमार पुत्र नरेश कुमार, सतपाल पुत्र रणजीत, राजेंद्र सिंह पुत्र वीरूराम और सुरेंद्र पुत्र महाबीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा गेहूं के कट्टे बरामद कर लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button