Uncategorized
Trending

दहेज के खिलाफ अनोखी मिसाल! सिर्फ 101 रुपये में शादी का संदेश ||

दहेज के खिलाफ अनोखी मिसाल! सिर्फ 101 रुपये में शादी का संदेश ||

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सतबीर ढिढारिया ने अपने बेटे आकाश की शादी में एक ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। उन्होंने विवाह समारोह में दान स्वरूप भेंट की गई लगभग 21 लाख रुपये की राशि लेने से विनम्रतापूर्वक इनकार कर दिया और परंपरा एवं स्नेह के प्रतीक स्वरूप केवल 101 रुपये ही स्वीकार किए।
सुरेंद्र नूईयां एक्सईएन सीडीएलयू ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सतबीर ढिढारिया ने अपने इस निर्णय के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया कि विवाह जैसे मांगलिक अवसरों पर रिश्तों की मिठास, आपसी प्रेम, आशीर्वाद और सामाजिक सम्मान का महत्व धनराशि से कहीं अधिक है। उनका यह कदम अनावश्यक आर्थिक लेन-देन और दिखावे की परंपरा को कम करने तथा सादगीपूर्ण एवं संस्कारयुक्त विवाह को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। आकाश एक प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी के हेड ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली से एमबीए की शिक्षा प्राप्त की है। उनका विवाह मीनल पुत्री धर्मपाल कस्वां गांव उमेदपुरा के साथ संपन्न हुआ, जो नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सचिवालय में गृह मंत्रालय में अवर अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। दोनों ही उच्च शिक्षित एवं प्रतिष्ठित कार्यक्षेत्र से जुड़े हैं। विवाह समारोह में अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कांता चौटाला, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, डॉ. केवी सिंह, विधायक भरत सिंह बेनीवाल, आईएएस दीपिका चौधरी एवं विश्वजीत चौधरी (सीईओ गुरुग्राम मैटोपॉलिटन सिटी बस सर्विस), संतोष बेनीवाल, प्रदीप रातुसरिया, संदीप नेहरा, सुरेंद्र नूईयां एक्सईएन सीडीएलयू, डॉ.वाईके चौधरी, जयप्रकाश हुड्डा, जेसीडी के डायरेक्टर, रोहतास हुड्डा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।सुरेंद्र नूईयां एक्सईएन सीडीएलयू ने बताया कि सतबीर ढिढारिया की इस पहल ने विवाह समारोह को केवल पारिवारिक उत्सव तक सीमित न रखकर एक सामाजिक संदेश का माध्यम बना दिया। 21 लाख रुपये लौटाकर केवल 101 रुपये स्वीकार करना इस बात का प्रतीक है कि समाज में बदलाव की शुरुआत स्वयं से करनी होती है। उनकी यह पहल निश्चित रूप से उन परिवारों के लिए प्रेरणा बनेगी, जो विवाह में धन के प्रदर्शन के बजाय संस्कार, सम्मान, समानता और पारिवारिक खुशियों को प्राथमिकता देना चाहते हैं। यह भी विशेष उल्लेखनीय है कि सतबीर ढिढारिया की बड़ी बेटी डॉ तमन्ना है उन्होंने एमडी की उपाधि प्राप्त की है। वर्तमान में वह भिवानी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रही हैं। उनके दामाद डॉ संदीप भादू ने पीजीआई चंडीगढ़ से डीएम (पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर) की विशेषज्ञता प्राप्त की है तथा वर्तमान में हिसार स्थित रविन्द्रा हॉस्पिटल का संचालन कर रहे हैं। इस प्रकार परिवार के सदस्य शिक्षा, प्रशासन, कॉर्पोरेट और चिकित्सा जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे। आईएएस दीपिका चौधरी एवं विश्वजीत चौधरी ने भी शादी समारोह में शिरकत करके विवाहित दंपति को अपनी शुभकामनाएं दी। #newstodayhry

Related Articles

Back to top button