प्रभात फेरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, लंगर के साथ हुआ समापनII
प्रभात फेरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, लंगर के साथ हुआ समापनII

रानिया -(अमन बाँसल):-आज के इस कलियुग के दौर में राम नाम का जपना ही सबसे बड़ा मुश्किल काम है, बाकी सब कार्य आसान लगते है। इंसान का संसारिक कार्यों में जितना समय मर्जी लग जाए, उसे कोई परवाह नहीं रहती। जब परमात्मा के नाम के लिए समय निकालना पड़े तो बस बहानेबाजी शुरु सभी लोग तो ऐसे नहीं है। बहुत से लोग ऐसे भी है जो स्वयं परमात्मा का नाम लेते है, साथ ही साथ दूसरों को भी नाम जपने की प्रेरणा देते हैं। धार्मिक नगरी रानियां में भी ऐसी बहुत सी धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं हैं, जो लोगों को प्रभु का नाम लेने के लिए प्रेरित करती रहती है। इनकी ओर से वर्षभर नगर में ऐसे अनेक धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करवाएं जाते हैं। नगर में श्री हरी सिमरन मंडल एक ऐसी ही धार्मिक संस्था है। जो अपने नाम को चिरतार्थ करते हुए संस्था के सदस्य रानिया नगरी की गली-गली में ढोल नगाड़ों के साथ व नाच गा कर राम नाम का डंका बजा रहे हैं। सुबह-सवेरे जब लोग बिस्तरों में सोए हुए होते हैं, राम नाम के यह दीवानें प्रभात फेरी निकालकर गली-गली घूमते हैं। पिछले करीब एक माह से यह क्रम नगरभर में चल रहा है। रोजाना नगर के वार्ड नंबर 4 स्थित रघुनाथ मंदिर से 5:15 बजे प्रभात फेरी निकलती है। निर्धारित रूट के मुताबिक प्रभात फेरी नगर के मेन बाजार, नकोड़ा बाजार, सच्चा सौदा मौहल्ला, बस स्टैंड क्षेत्र, गौशाला मौहल्ला, बी.डी. ऑफिस रोड, सरकारी अस्पताल रोड, शहीद भगत सिंह चौंक, नानुआना रोड, गौशाला रोड,जीवन नगर रोड, अनाज मंडी, सुल्तानपुरिया रोड सहित नगर के अन्य मौहल्लों व बाजारों में से गुजरती है। इसका समापन फिर रघुनाथ मंदिर के प्रांगण में आकर ही होता है। प्रभात फेरी के दौरान मंडल के सदस्य राधे-राधे की धुन गाते हुए उस पर खूब नाचते झूमते है। रघुनाथ मंदिर के प्रांगण से शुरु होकर प्रभात फेरी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, लोग जुड़ते चले जाते है। सैंकड़ों की संख्या में भक्तों का विशाल टोला जब राम-नाम गाता हुआ चलता है तो पूरा वातावरण ही भक्तिमय हो जाता है। श्री हरि सिमरन मंडल के द्वारा मंगलवार को लंगर लगा कर प्रभात फेरी का समापन किया गया। हरि सिमरन मंडल द्वारा प्रभात फेरी में जो भक्त लगातार 1 महीने आने वालो भक्तों को सम्मानित किया गया । जिसमें हरि सिमरन के मंडल के पालकी के सारथी गुल्लू वधवा को स्मृति चिन्ह व शाल देकर सम्मानित किया गया । उन्होंने बताया कि लोग प्रभात फेरी को अपने घरों में बुलाते हैं। रोजाना 2 से 3 घरों में प्रभात फेरी निकलती है। मंडल सदस्य भजन-कीर्तन करते हैं। नरेश मेहता नेबी ने बताया कि पूज्य साध्वी भुवनेश्वरी देवी जी महाराज की पावन अनुकम्पा से मंडल सदस्य धार्मिक व समाजसेवी कार्यों में लगे हुए हैं। मंडल सदस्य राकेश भूगड़ा ने बताया कि मंडल की ओर से पिछले करीब 24 सालों से प्रभात फेरी निकाली जाती है। इस मौके पर रघुनाथ मंदिर के पुजारी पंडित शिवचरण त्रिपाठी, चंद्र कामरा, कृष्ण मेहता, दीवान चंद मिढा, गुलशन मिढा, नरेश मेहता नेबी, राकेश भुगड़ा, प्रेस प्रवक्ता अमन बाँसल, अशोक कटारिया, ललित पोपली पत्रकार, प्रेम नाई, मंगत कवात्रा, राज कुमार मेहता मांगलिया, संजय आहूजा, डॉक्टर सुधीर कुमार, अर्पित अरोड़ा, पवन गोयल, मनोज सिंगला, अशोक कथूरिया,दुर्गेश मेहता, गुल्लू वधवा, वंशदीप मेहता, तुषार शर्मा,रमेश डुडेजा, धर्मेंद्र कुमार, वंशदीप मेहता, मनोज वधवा,हिमांशु, हरीश डुडेजा,विपुल बाँसल व अन्य मंडल के सदस्य सेवादार मौजूद थे। #newstodayhry @newstodayhry




