गुरु पर्व पर नगर कीर्तन में उमड़ी श्रद्धा, शिव चौक पर लगाए सेवा स्टॉलII
गुरु पर्व पर नगर कीर्तन में उमड़ी श्रद्धा, शिव चौक पर लगाए सेवा स्टॉलII

सिरसा -(अक्षित कुमार):-तृप्ता वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गुरु पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन में स्थानीय शिव चौक पर विभिन्न प्रकार की स्टॉल लगाई गई तथा पालकी पर पुष्प वर्षा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि लायंस क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला थे जब की अध्यक्षता संस्था की प्रधान तृप्ता चिटकारा ने की। यह जानकारी संस्था के प्रवक्ता संजय मेहता ने दी। उन्होंने बताया इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी रमेश साहुवाला ने विश्व को शांति, सद्भाव भाईचारा, प्रेम और सेवा का संदेश देने वाले महान संत, दार्शनिक एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर उनके जीवन की एक घटना सुनाई । श्री साहुवाला ने बताया नानक एक मुसलमान नवाब के घर मेहमान थे। उस नवाब ने नानक को कहा कि अगर तुम सच ही कहते हो कि न कोई हिंदू, न कोई मुसलमान, तो आज शुक्रवार का दिन है, हमारे साथ नमाज पढ़ने चलो। नानक राजी हो गए। पर उन्होंने कहा कि अगर तुम नमाज पढ़ोगे तो हम भी पढ़ेंगे। नवाब ने कहा, यह भी कोई शर्त की बात हुई? हम पढ़ने जा ही रहे हैं। पूरा गांव इकट्ठा हो गया। उन्होंने बताया नानक मस्जिद गए। नमाज पढ़ी गई। बीच-बीच में नवाब लौट-लौट कर देखता था कि नानक न तो झुके, न नमाज पढ़ी, बस खड़े हैं। फिर नवाब बहुत नाराज हुए और कहा तुमने वचन दिया नमाज पढ़ने का और तुमने की नहीं उन्होंने बताया नानक ने कहा, वचन दिया था, शर्त आप भूल गए। कहा था कि अगर आप नमाज पढ़ोगे तो मैं पढूंगा। आपने नहीं पढ़ी तो मैं कैसे पढ़ता? नवाब ने कहा, क्या कह रहे हो? होश में हो? इतने लोग गवाह हैं कि हम नमाज पढ़ रहे थे। नानक ने कहा मैं आपको देख रहा था भीतर क्या चल रहा है। आप काबुल में घोड़े खरीद रहे थे। नवाब थोड़ा हैरान हुआ, क्योंकि खरीद वह घोड़े ही रहा था और नानक ने कहा, यह जो मौलवी है तुम्हारा, जो पढ़वा रहा था नमाज, यह खेत में अपनी फसल काट रहा था। मौलवी ने भी कहा कि बात तो यह सच है। तो नानक ने कहा, अब तुम बोलो, तुमने नमाज पढ़ी जो मैं साथ दूं? इस अवसर तृप्ता चिटकारा ने कहा संस्था मानवता की भलाई के लिया कार्य कर रही हे तथा बेटियों को आत्म निर्भर बनाने में अपना विशेष योगदान दे रही हे तथा सभी को प्रसाद वितरित किया गया और सभी ने विश्व में शांति के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना की। इस अवसर पर गुरदेव कौर, मंजू , शशि मेहता, संजय मेहता, कपिल मेहता, शिप्रा रानी, तृप्ता चिटकारा, मनदीप कौर , जसवीर कौर, वीर पाल, बबलू उपस्थित थे। #newstodayhry @newstodayhry




