संगठन में बढ़ा सुमन सैनी का कद, मिली प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी ||
संगठन में बढ़ा सुमन सैनी का कद, मिली प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी ||

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और निरंतर सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए सिरसा की जिला सचिव सुमन सैनी को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें हरियाणा प्रदेश के ओबीसी मोर्चा में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि सुमन सैनी का संगठनात्मक सफर सदैव एक समर्पित और संवेदनशील कार्यकर्ता के रूप में आगे बढ़ा है। उन्होंने अपनी संगठनात्मक यात्रा की शुरूआत भाजपा महिला मोर्चा में जिला सचिव के रूप में की, जहां उन्होंने महिलाओं की आवाज को मजबूती से उठाया और सबका स्नेह अर्जित किया। उनके इसी सेवाभाव और कर्मठता को देखते हुए संगठन ने उन पर विश्वास जताया और उन्हें भाजपा की मुख्य जिला कार्यकारिणी में जिला सचिव का दायित्व सौंपा। इसके साथ ही, वे वर्तमान में जिला कष्ट निवारण समिति की सदस्य के रूप में भी हर जरूरतमंद के सुख-दुख में सहभागी बनकर आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। अपनी इस नई जिम्मेदारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश सचिव सुमन सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सबसे बड़ा पद एक ‘कार्यकर्ता’ का होता है, हालांकि समय-समय पर संगठन की कार्ययोजना को गति देने के लिए कार्यकतार्ओं को विशेष दायित्व सौंपे जाते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे अपनी पूरी सामर्थ्य, शक्ति, ज्ञान और कौशल के साथ पद की गरिमा को बनाए रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का हरसंभव प्रयास करेंगी। सुमन सैनी ने इस नियुक्ति के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व सहित प्रदेश संगठन का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री नायाब सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री वेद फुलां, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुनील सेन, सिरसा के जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल और जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतिंद्र सिंह का धन्यवाद किया। इसके साथ ही, उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय जमीनी स्तर के कार्यकतार्ओं को देते हुए कहा कि यह सम्मान पार्टी के प्रत्येक सामान्य कार्यकर्ता का है। उन्होंने कहा कि अब तक उन्हें जो भी दायित्व मिले, उनमें सभी कार्यकर्ताओं ने एक टीम के रूप में उनका पूरा साथ दिया। इसी ‘टीम वर्क’ की बदौलत संगठन के कार्य सफल हो पाए, जिसे शीर्ष नेतृत्व ने समझा और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया। #newstodayhry




