#haryanagorvmentsirsa
Trending

मन को निर्मल करना है तो बदलनी होगी ये आदत! ||

मन को निर्मल करना है तो बदलनी होगी ये आदत! ||

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) हमें किसी भी प्राणी की हत्या नही करनी होगी, चोरी नही करनी होगी, झूठ नही बोलना होगा, व्यभिचार नही करना होगा, नशा पता नही करना होगा तथा गलत संगति में नही पड़ना होगा तभी हम ध्यान, साधना, समाधि का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। ये शब्द लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय ध्यान मंदिर में सुखी जीवन जीने की कला के विषय पर बोलते हुए कहे। उन्होंने कहा ध्यान का मुख्य उद्वेश्य मन को निर्मल करना हैं जो एक ऐसी सुंगध हैं जो साधक के साथ प्राणीमात्र के प्रति प्रेम व करूणा के रूप में हमेशा साथ रहती हैं क्योकि जैसे-जैसे मन की निर्मलता बढ़ने लगती हैं यह सद्गुण स्वतः ही विकसित होती रहती हैं।श्री साहुवाला ने कहा मन की एकाग्रता को बढ़ाना होगा ताकि शरीर में नैतिकता के आधारभूत सिद्धांतों यानी शील-सदाचार का कड़ाई से पालन होगा तथा इस साधना में हम अपनी स्वाभाविक नैसर्गिक सांस का शांत स्थिर चित्त से अनुभव करने का अभ्यास करते रहना होगा। उन्होंने कहा मन की एकाग्रता बढ़ाने के लिए सांसों पर ध्यान देना होगा जिसका किसी भी धर्म से कोई लेना-देना नही हैं और यह सब को स्वीकार्य हैं तथा यह हर समय उपलब्ध है। उन्होंने कहा हमारी सांस का हमारे मन से बहुत गहरा संबंध है जो न तो मन में राग जगाता है और न ही द्वेष, इसलिए हमें अपनी सांसो पर ध्यान देना चाहिए और साधक दिनों-दिन बढ़ती आंतरिक व बाह्य अशांति से भ्रमित हुए बिना धर्म के मार्ग पर चल सके।श्री साहुवाला ने कहा आज हमारा मन केवल सुखद अनुभवों द्वारा जनित उत्तेजना में ही लगा रहता हैं लेकिन यदि अपने मन की आदत में परिवर्तन लाया जा सके तभी हमारा जीवन सुखी बन सकता हैं। उन्होंने कहा विपश्यना में हम अपनी सांस पर मन एकाग्र करना सीखते हैं तथा यह जीवन जीने की कला हैं जो जय-पराजय, मान-अपमान, गिरते हुए स्वास्थ्य व आसमान को छूती महंगाई इन सब के बीच सम के भाव से स्थित होकर सुखी रहना सीखते हैं। उन्होंने कहा नैतिकता व सदाचरण एक ऐसे वैज्ञानिक व तर्कसंगत अनुशासन में बदल जाते हैं जिसे व्यक्ति, सामाजिक मान्यताओं के दबाव में आकर या मात्र गुरु के प्रति आदर भाव के कारण नहीं बल्कि स्वयं के अनुभव के आधार पर धारण करता हैं। उन्होंने कहा इस साधना के अभ्यास के लिए न तो किसी कर्मकांड या पूर्व-मान्यता की जरूरत हैं न ही किसी प्रकार की पूर्व-आस्था की आवश्यकता हैं।

Related Articles

Back to top button