#haryanagorvment
Trending

चोरीशुदा बाइक मिली, आरोपी भी आया पुलिस की पकड़ मेंII

चोरीशुदा बाइक मिली, आरोपी भी आया पुलिस की पकड़ मेंII

हिसार -(अमित कुमार):-हिसार पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए उकलाना क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहदेव पुत्र दिलबाग सिंह निवासी उकलाना के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता जितेंद्र पुत्र इंद्रपाल सिंह निवासी गांव उकलाना ने थाना उकलाना में दी शिकायत में बताया था कि वह स्माइल अकैडमी स्कूल के बाहर अपनी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल खड़ी करके स्कूल के अंदर गया था। कुछ समय बाद बाहर आने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। शिकायत के आधार पर थाना उकलाना में धारा 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की तफ्तीश करते हुए मुख्य सिपाही सुखबीर सिंह ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी सहदेव को काबू किया और उसके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button