महिला आरक्षण से आएगा विकास का नया दौरII
महिला आरक्षण से आएगा विकास का नया दौरII

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) :- भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री, भाजपा हरियाणा की प्रदेश उपाध्यक्ष व सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण अधिनियम के माध्यम से महिलाओं की लोकसभा तथा विधानसभा में 33% आरक्षण देने का भाजपाई संकल्प ऐतिहासिक कदम है क्योंकि पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भाजपा बधाई की पात्र है। महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व मिलने से उनकी आवाज, विचार और भावनाओं को उचित मंच मिलेगा। महिला सशक्तिकरण अधिनियम प्रस्ताव पर अधिनियम की वकालत करने वाली पहली वक्ता सुनीता दुग्गल कहती हैं कि आधी आबादी होने के बावजूद भी महिलाओं की राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भागीदारी अपेक्षाकृत है और महिला आरक्षण से स्थिति मजबूत होकर देश के विकास को नई दिशा की तरफ बढ़ायेगी। भाजपा की सोच और संकल्प रहा है कि नारी शक्ति को जनप्रतिनिधित्व में भी मजबूत भागीदारी होनी चाहिए, जिसके लिए भाजपा के प्रयास सराहनीय है। भाजपा नेत्री ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इसका समर्थन करना चाहिए । #newstodayhry @newstodayhry



