#haryanagorvment
Trending

तन-मन की हर परेशानी का समाधान? योग गुरु ने बताया उपायII

तन-मन की हर परेशानी का समाधान? योग गुरु ने बताया उपायII

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) :– खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार की देखरेख में जे जी कॉलेज आॅफ एजुकेशन में ब्लॉक के अध्यापकों का योग शिक्षा का कैंप लगाया गया। जिसमें योग गुरु रघुबीर महाराज ने उपस्थित अध्यापकों को फरमाया कि योग तन और मन की उत्तम औषधि है। आज के इस भागदौड़ व तनाव के युग में तन व मन की बिमारियां निरंतर बढ़ती जा रही है। इन बढ़ती हुई बिमारियों को रोकने का उत्तम उपाय है योग। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अध्यापक हर रोज अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए आधा घंटा से एक घंटा योग करना चाहिये। योग से उनका तन व मन स्वस्थ व निरोग रहेगा। फिर वह यह अद्भुत ज्ञान अपने बच्चों व अपने पास पढ़ने वाले छात्रों को भी दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि योग रोगी के लिये औषधि है और निरोगी के लिए टॉनिक। योग रोगी इसलिय करे की वह निरोग हो जाए और निरोगी इसलिए करे की वह कभी बिमार न हो । योग सबके लिये अनिवार्य है। रघुबीर महाराज ने आगे फरमाया कि योग से न केवल बिमारियां ठीक होती है, बल्कि इससे ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। ईश्वर की प्राप्ति पूर्ण गुरु की कृपा से होती है। ब्रह्म ज्ञान होने पर साधक भवसागर से पार हो जाता है, जन्म मरण के चक्कर से छूट जाता है। उसका संग प्राप्त करने वाले की भवसागर पार हो जाते हैं। अन्त में रघुबीर महाराज ने कहा कि योग अपनाये अपना जीवन श्रेष्ठ बनाये। इस अवसर पर महावीर न्यौल, हेमा राम, पंकज कुमार, मोनिका, (आयुष विभाग) से संदीप, मनोज, अंकुश, अरुण चौधरी, एकता, सुशीला व सुनीता आदि उपस्थित थे। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button