पूर्व DEEO बूटा राम खंबरा का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहरII
पूर्व DEEO बूटा राम खंबरा का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहरII

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- शिक्षा विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके पूर्व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटा राम खंबरा का 27 नवंबर 2026 को निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे और सिरसा के प्रीत नगर, बेगू रोड स्थित गली नंबर 14 में रह रहे थे। बूटा राम खंबरा का जन्म 8 अगस्त 1967 को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गांव खाट लबाणा में हुआ था। उन्होंने वर्ष 1991 में राजकीय उच्च विद्यालय धारसूल कलां, जिला फतेहाबाद में विज्ञान अध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं शुरू कीं। अपनी मेहनत, लगन और कार्य के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने शिक्षा विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने विज्ञान प्रवक्ता, प्रधानाचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी, डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया। बूटा राम खंबरा ने अपने लंबे सेवाकाल में शिक्षा विभाग की प्रशासनिक एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में योगदान दिया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यार्थियों की शिक्षा, विद्यालयों के संचालन और विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी लगन एवं ईमानदारी से किया। सिरसा में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के पद पर रहते हुए भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। वे 31 अगस्त 2025 को शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और परिचितों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उनकी रस्म पगड़ी 8 दिसंबर, मंगलवार को बेगू रोड स्थित वारिस पैलेस (नजदीक वीटा मिल्क प्लांट) में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक होगी। #newstodayhry @newstodayhry



