#haryanagorvment
Trending

रक्तदान करेंगे लोग, सम्मान में मिलेगा स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्रII

रक्तदान करेंगे लोग, सम्मान में मिलेगा स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्रII

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):-बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर सभा एवं शिक्षा समिति हरियाणा सिरसा की एक अति आवश्यक बैठक भगवान दास बरोड़ प्रधान की अध्यक्षता में सभा के विधि सलाहकार सत्यवीर सिंह पूनिया के निवास पर बुलाई गई, जिसमें यह फैसला लिया गया कि 6 दिसंबर 2026 को बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर सभा एवं शिक्षा समिति हरियाणा सिरसा की ओर से डा. अम्बेडकर लाइब्रेरी बेगू रोड में एक ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा। कैंप जिला नागरिक अस्पताल सिरसा के सहयोग से लगाया जाएगा। आज की बैठक में परिनिर्वाण दिवस तथा ब्लड डोनेशन कैंप के लिए सभी कार्यक्रम की रूपरेखा व अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। बैठक की जानकारी देते हुए प्रैस सचिव हनुमान सिंह पटीर ने बताया कि ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। आज की बैठक में भगवान दास बरोड़, मोहनलाल इंदलिया, हंसराज बौद्ध, सत्यवीर सिंह पुनिया, साधुराम धानिया, दलीप सिंह, सुनील कुमार धानिया, भरत सिंह, हनुमान सिंह पटीर, रामकरण सभ्रवाल, विद्या बौद्ध, कमला पूनिया, उर्मिला देवी और कमला बाल्याण उपस्थित रहे। #newstodayhry @newestodayhry

Related Articles

Back to top button