Uncategorized
Trending

बाइक सवार युवक 142 ग्राम अफीम सहित काबू ।।

बाइक सवार युवक 142 ग्राम अफीम सहित काबू ।।

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) :- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई कार्रवाई के दौरान जिला की सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गऊशाला रोङ रानियां क्षेत्र से बाइक सवार एक युवक को 142 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी वार्ड नंबर 09 रानियां जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गऊशाला मौहल्ला रानियां की तरफ जा रही थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी जब गऊशाला मौहल्ला रानियां के पास पहुचीं तो सामने से बाइक पर सवार एक युवक आता दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने उक्त बाइक सवार युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 142 ग्राम अफीम बरामद हुई । सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ रानियां थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच रानियां थाना को सौंपी गई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button