Haryana
Trending

डागर पाल की ऐतिहासिक पंचायत: दहेज, नशा और डीजे के खिलाफ एकजुट हुआ समाज II

डागर पाल की ऐतिहासिक पंचायत: दहेज, नशा और डीजे के खिलाफ एकजुट हुआ समाज II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- अपने बच्चों की शादी बिना दहेज के और शादियों में डीजे व अन्य कुरीतियां को समाज से खत्म करने को लेकर डागर पाल के पंचों ने बीड़ा उठाया है। इसको लेकर गांव झाडसेंतली में पंचायत का आयोजन किया गया जहां पर डागरपाल के प्रधान धर्मबीर मिंडकोला मुख्य रूप से मौजूद रहे। गांव में पहुंचने पर सभी पंचों का पहलवान किशन लाल व ग्रामीणों ने पगड़ी बांधकर उनका जोरदार स्वागत किया। प्रधान धर्मवीर मिंडकोला ने कहा कि आज दहेज का दानव हमारी बहन बेटियों को निगल रहा है। इतना ही नहीं युवाओं में बढ़ते नशे के चलन से हमारी आने वाली पीढ़ी भी खतरे में है। इसके अलावा शादियों में अनावश्यक खर्चे पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाएगा। मृत्यु भोज और निरक्षरता को समाज से दूर किया जाएगा ।यह शुरुआत पहले डागर पाल के 16 गांव में की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीजे के कारण कई लोगों की दर्दनाक मौत भी हुई है इसलिए दहेज नशाखोरी और डीजे पर अंकुश लगाने के लिए सभी डागर पाल के लोग एकत्रित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि डागर पाल इसमें पहल करते हुए इन सभी कुरीतियों पर अंकुश लगाने का काम करेगा और उसके बाद 52 पालों को संपर्क करके आगे भी समाज को स्वच्छ बनाने का काम किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button