Haryana
Trending

तिरंगे के शिल्पकार को नमन: राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में पिंगली वेंकैया जयंती समारोह II

तिरंगे के शिल्पकार को नमन: राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में पिंगली वेंकैया जयंती समारोह II

 सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्प में पिंगली वेंकैया जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पिंगली वेंकैया जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नरेश कुमार ग्रोवर (राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई बप्प के कार्यक्रम अधिकारी, ए.वी.एन फर्स्ट एड एवं होम नर्सिंग प्रवक्ता, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरसा के पी.एल.वी. मुख्य वक्ता) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि —

“देश का सम्मान, तिरंगे का सम्मान है। जिस प्रकार पिंगली वेंकैया जी ने निस्वार्थ भाव से राष्ट्र के लिए कार्य किया, उसी प्रकार हमें भी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए।”नरेश कुमार ग्रोवर ने विद्यार्थियों को पिंगली वेंकैया जी के जीवन और उनके योगदान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा बताया कि पिंगली वेंकैया जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह महसूस किया कि भारत को अपने एक विशिष्ट ध्वज की आवश्यकता है, जो उसकी पहचान बन सके। वर्षों के शोध और परिश्रम के बाद उन्होंने तिरंगे का स्वरूप प्रस्तुत किया, जिसे 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा आधिकारिक रूप से स्वीकार किया गया।

“तिरंगे का हर रंग हमें एक संदेश देता है — केसरिया रंग बलिदान और साहस का, सफेद रंग शांति व सत्य का, और हरा रंग समृद्धि व प्रगति का प्रतीक है। बीच में स्थित अशोक चक्र हमें निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है।”कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शंकर शर्मा जी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आज का दिन हमें उन महान व्यक्तित्वों को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने अपने विचारों और कर्मों से देश की दिशा तय की। पिंगली वेंकैया जी का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। हमें तिरंगे का सम्मान अपने आचरण और कर्मों से करना चाहिए।”

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा, जिनमें प्रकाश सिंह, मनीष मेहता, प्रिंस छाबड़ा, भरत भूषण, रोहित, गौरव, सुखविंदर, अवतार सिंह, रोहतास कुमार, सुनीता कोहली, सुनील खुराना, मुंशीराम, सरोज रानी, रचना मेहता, देशराज, दलजीत सिंह, सुरेन्द्र शास्त्री, सुरेन्द्र सिंह, सुखदेव, मीनू, पायल, सपना आदि ने अपने-अपने स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों व स्टाफ ने “जय हिंद! वंदे मातरम्!” के उद्घोष के साथ पिंगली वेंकैया जी को नमन किया और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button