अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को योगाभ्यास प्रोटोकॉल आयोजित किया।।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को योगाभ्यास प्रोटोकॉल आयोजित किया।।

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- बड़ागुढ़ा थाना परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को योगाभ्यास प्रोटोकॉल आयोजित किया बड़ागुढ़ा थाना परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का योगाभ्यास प्रोटोकॉल करवाया गया जिसमें बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार सहित स्टाफ़ मौजूद रहा। योग शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागुढ़ा से इंद्रजीत सिंह (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर) आयुष योग सहायक तरसेम , आयुष सहायक प्रवीण, योगा इंस्ट्रक्टर हरजीत सिंह ,योगा इंस्ट्रक्टर मनप्रीत कौर , योग इंस्ट्रक्टर सुमन रानी के द्वारा योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जिला भर में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। विभिन्न विभागों व संस्थाओं की ओर से योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि जिले में योग दिवस में विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आमजन की सक्रिय भागीदारी होगी।। #newstodayhry @newstodayhry



