Haryana
Trending

सिरसा में IIM विद्यार्थियों के लिए विशेष सत्र, यातायात और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा II

सिरसा में IIM विद्यार्थियों के लिए विशेष सत्र, यातायात और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा II

निरीक्षक शमशेर सिंह ने आईआईएम के विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ साइबर क्राइम से भी निपटने के बताए उपाय:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला यातायात प्रभारी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बुधवार को आईआईएम रोहतक के विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया और नियमों की अनुपालना करने की हिदायतें भी दी। इस दौरान निरीक्षक शमशेर सिंह सभी विद्यार्थियों को सिरसा शहर के सभी मुख्य बाजारों के साथ-साथ ऐलनाबाद व रानियां शहर में भी ले गए और उन्हें यातायात को बेहतर तरीके से संचालित करने की प्रक्रियाओं से भी अवगत करवाया। निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने पर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है जिसे नियमों की पालना करने से रोका जा सकता है। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचने के लिए बारीक विधियों से भी अवगत करवाया। जिला यातायात प्रभारी ने उन्हें बताया कि किसी भी साइबर क्राइम की घटना होने पर पुलिस की सहायता लें। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार की भी जानकारी दी गई। अंत में सभी विद्यार्थियों ने जिला यातायात प्रभारी शमशेर सिंह का महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए आभार जताया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button