Haryana
Trending

कुरुक्षेत्र श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में साइक्लोथॉन यात्रा का आयोजन किया गया।।

कुरुक्षेत्र श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में साइक्लोथॉन यात्रा का आयोजन किया गया।।

कुरुक्षेत्र -(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में साइक्लोथॉन यात्रा का आयोजन किया गया. कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में साइक्लोथॉन यात्रा का मुख्य उद्देश्य के जरिये हमने बच्चों के साथ समाज में एक मैसेज दिया है की साइकिल चलाओ स्वस्थ रहो और एक मैसेज भी दिया कि हम कम से कम पेट्रोल वाहन का उपयोग करें और शरीर को स्वस्थ रखें शरीर को फिट रखने के लिए साइकिल जैसी एक्टिविटी को बढ़ावा देना चाहिए इससे समाज में एक अलग मैसेज जाएगा। नशे से दूर रहें स्वस्थ रहें तंदुरुस्त रहें देश के विकास में योगदान दें और योग करें। यह आयोजन युवाओं को नशा मुक्त जीवन की ओर प्रेरित करने और सामाजिक चेतना को मजबूत करने का एक सार्थक प्रयास होगा। नशा केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की उन्नति का भी सबसे बड़ा बाधक है। युवाओं को अपनी ऊर्जा रचनात्मक और स्वास्थ्यवर्धक कार्यों में लगानी चाहिए। यह साइक्लोथॉन यात्रा के माध्यम से नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया । श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय द्वारा ‘ड्रग्स फ्री हरियाणा’ अभियान के अंतर्गत शहर में साइक्लोथॉन यात्रा का आयोजन किया गया । जिसमें विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी, विद्यार्थी और आमजन ने साइकिल रैली निकालकर एक संदेश दिया । साइक्लोथॉन यात्रा विश्वविद्यालय परिसर से हरी झंडी देकर रवाना की गई जो सर्किट हाउस से होते हुए पुलिस अधीक्षक आवास के सामने से होते हुए कुरुक्षेत्र-पिपली मार्ग नए बस स्टैंड होते हुए सेक्टर-2 के सामने से वापस आयुष विश्वविद्यालय में संपन्न हुई।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button