HaryanaUncategorized
Trending

बप्पा स्कूल में विश्व मलेरिया दिवस पर बच्चों को किया जागरूक।।

बप्पा स्कूल में विश्व मलेरिया दिवस पर बच्चों को किया जागरूक।।

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्पा में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मलेरिया के बारे में जागरूक करना था। मुख्य वक्ता नरेश कुमार ग्रोवर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व मलेरिया दिवस प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2007 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य मलेरिया की रोकथाम और जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि मलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली एक खतरनाक बीमारी है, जो गंदगी और जमा पानी के कारण फैलती है। इसलिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खुले में गंदगी न फैलाएं और पानी इकट्ठा न होने दें, क्योंकि यही मच्छरों के पनपने का मुख्य कारण है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को बार-बार तेज बुखार आना, ठंड लगना, पसीना आना, सिरदर्द, शरीर में दर्द या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो यह मलेरिया के संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए, जैसे संतुलित आहार का सेवन करें, नियमित रूप से हाथ धोने की आदत डालें, स्वच्छ पानी पिएं और आसपास का वातावरण साफ रखें। उन्होंने कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनना, मच्छरदानी का प्रयोग करना और घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखना आवश्यक है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य महेश मेहता एवं उप-प्राचार्य प्रकाश सिंह सहित शिक्षकगण उपस्थित थे। अंत में सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखेंगे और मलेरिया को जड़ से समाप्त करने में योगदान देंगे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button