Haryana
Trending

नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।डॉक्टर कृष्ण कांत।।

नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।डॉक्टर कृष्ण कांत।।

ओढ़ा-(अशोक गर्ग):- माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय ओढ़ा परिसर में एंटी ड्रग काउंसलिंग सेक्शन के अंतर्गत एक जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. अभिलाषा शर्मा ने वक्ता का स्वागत किया। इस अवसर पर बी.एड. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता डॉ. कृष्णकांत ने अपने व्याख्यान में छात्राओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके भविष्य और परिवार पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है।इस अवसर पर छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। कई छात्राओं ने अपने विचार सांझा किए और नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button