पक्षी धाम’ स्थापित करपक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की।।
पक्षी धाम' स्थापित करपक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- गांव खैरेकां में ‘पक्षी धाम’ की स्थापना के लिए समाजसेवी संस्थाओं की पहल की व्यापक प्रशंसा हो रही है। गरीब का मुख गुरू की गुल्लक ट्रस्ट सिरसा, यूथ क्लब एसोसिएशन सिरसा हरियाणा और मेरा युवा भारत के संयुक्त प्रयास से ग्राम पंचायत खैरेकां और खैरेकां क्लब के सहयोग से राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला, खैरेकां के परिसर और आसपास के क्षेत्र में पक्षी धाम स्थापित करने की पहल की गई है। इस पहल के तहत, गांव के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए विशेष रूप से दाना-पानी की व्यवस्था की गई है, जिससे गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत मिल सके। इस अवसर पर, संस्था के सदस्यों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति दया भाव रखने के लिए प्रेरित किया। सदस्यों ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण पक्षियों को पानी और भोजन की समस्या का सामना करना पड़ता है, और इस पहल से उनके जीवन को बचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने गांव के लोगों से अपील की कि वे भी अपने घरों और आसपास पक्षियों के लिए पानी और दाना रखने की व्यवस्था करें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, स्कूल स्टाफ, क्लब सदस्य और ग्रामीणों ने भाग लिया और इस सामाजिक कार्य की सराहना की। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में जीवों के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही है। इस दौरान अध्यापक विपिन, अध्यापिका इंदु बाला रेनू, सुभाष, यूथ क्लब एसोसिएशन सिरसा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष लवप्रीत खैरेकां, खैरेकां क्लब के उप प्रधान संदीप बलजोत, हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स सिरसा जिला ट्रेनर गुरमीत ढाणी, ट्रेनर हरमीत गिल, गुलशन मिरोक, रूप बसंत, महेंद्र कंबोज आदि उपस्थित थे।। #Newstodayhry @Newstodayhry




