पंचायत समिति ओढ़ा के वार्ड नंबर 1 से उपचुनाव हेतु दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।।
पंचायत समिति ओढ़ा के वार्ड नंबर 1 से उपचुनाव हेतु दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए ।।

ओढ़ा-(अशोक गर्ग):- पंचायती राज के उपचुनाव के नामांकन पत्र के अंतिम दिन शनिवार को ब्लॉक समिति ओढ़ा के वार्ड नंबर 1 से दो प्रत्याशियों ने फार्म जमा करवाएं। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में एआरओ गौरव सिंगला के समक्ष आज दो प्रत्याशी अवरिन्द्र सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी चट्ठा व लखविन्द्र सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी नौरंग ने वार्ड नंबर एक से नामांकन पत्र दाखिल किए।जानकारी देते हुए समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि इसी प्रकार खंड ओढ़ा के गांव चकेरिया के वार्ड नंबर 3 से दो प्रत्याशी बेअंत पुत्र पूर्ण व लवप्रीत सिंह पुत्र मेजर सिंह ने पंच पद के लिए और गांव सिंधपूरा के वार्ड नंबर 6 से एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि उपचुनाव के लिए आमंत्रित पत्रों की जांच 27 अप्रैल को की जाएगी और 28 अप्रैल को प्रत्याशी अपना नाम वापिस ले सकते है व उसी दिन शाम को चुनाव चिन्ह जारी कर दिया जाएगा।छायाचित्र ओढ़ा खंड कार्यालय ओढ़ा में ब्लॉक समिति के प्रत्याशी एआरओ के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते हुए।। #Newstodayhry @Newstodayhry




